1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nick jonas kissing priyanka chopra romantic photo viral

रोमांटिक अंदाज में प्रियंका चोपड़ा को किस करते दिखे निक जोनास, तस्वीर हुई वायरल

Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास क्यूट कपल्स में से एक है। दोनों की तस्वीरें फैंस खूब पसंद करते हैं। प्रियंका और निक इन दिनों अमेरिका में हैं जहां वो एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं। ये कपल अपने वेकेशन के दिनों को काफी मिस कर रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर इसी बात का सबूत है।

 
दरअसल, निक जोनास ने अपने एक दोस्त ग्लेन पॉवेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए ये यादगार तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में निक प्रियंका को स्मूच कर रहे हैं और ग्लेन भी उनकी नकल उतारते दिख रहे हैं।
 
निक ने ग्लेन पॉवेल को विश करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे ग्लेन पॉवेल, हम तुम्हें प्यार करते हैं।'
तस्वीर उनके किसी पुराने हॉलिडे की है। जनवरी में ग्लेन ने इस आउटिंग की तस्वीरें पोस्ट की थीं। प्रियंका और निक अक्सर दोस्तों और परिवार के साथ हॉलिडे मनाते हैं।
 
बता दें कि लॉकडाउन के चलते प्रियंका ने अपने प्रोजेक्ट्स का काम फिलहाल रोक रखा है। वहीं निक घर पर रहकर अपने नए म्यूजिक वीडियोज और अन्य प्रोजेक्ट्स के काम में जुटे हुए हैं। 
 
अगला लेख
Bigg Boss 14 : घर से बेघर हुए शहजाद देओल, बिग बॉस के फैसले पर बोले- लगता था कि ये एक फेयर गेम होगा