new poster of kgf chapter 2 released on yash birthday | यश के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास गिफ्ट, 'केजीएफ चैप्टर 2' का नया पोस्टर रिलीज
साउथ सुपरस्टार 'यश' 8 जनवरी को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर यश को दुनियाभर से बधाई मिल रही है। वहीं यश के जन्मदिन पर उनके फैंस को एक खास गिफ्ट भी मिला है। यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का नया पोस्टर मेकर्स ने रिलीज किया है।
इस पोस्टर में यश के किरदार रॉकी भाई को बेहद गुस्से में खड़े देखा जा सकता है। यश के पास में एक वॉनिंग साइन लगा है जिसपर लिखा है, सावधान, आगे खतरा है।
Caution Danger ahead !
— Prashanth Neel (@prashanth_neel) January 8, 2022
Happy Birthday my ROCKY @Thenameisyash.
Can't wait for this monster to conquer the world on April 14th, 2022.#KGFChapter2 #KGF2onApr14 #HBDRockingStarYash pic.twitter.com/uIwBZW8j3F
इस पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने लिखा है, 'आगे खतरा है। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई मेरे रॉकी। मैं इस मॉन्स्टर से पूरी दुनिया का परिचय कराने का इंतजार नहीं कर पा रहा।' पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट 14 अप्रैल 2022 दी गई है।
बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रकोक के कारण कई मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज को टाल दिया है। लेकिन 'केजीएफ' के मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म की रिलीज के समय तक हालात सामान्य हो जाए। इसलिए उन्होंने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है।
फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' की रिलीज के बाद ही यश पूरे भारत के सुपरस्टार बन गए थे। इस फिल्म के दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केजीएफ चैप्टर 2 कन्नड़, तेलुगु, हिन्दी, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में यश के साथ संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज भी लीड रोल में हैं।

