नेहा कक्कड़ का नया गाना 'ओ सजना' रिलीज, फाल्गुनी पाठक के इस गाने का है रीमेक | neha kakkar new song o sajna out
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ के गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। नेहा अपनी झंकार भरी आवाज से फैंस को दीवाना बना देती हैं। अब नेहा का नया गाना 'जो सजना' रिलीज हो गया है। नेहा का ये नया गाना फाल्गुनी पाठक के गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रीमेक है। हालांकि गाने के कई बोल बदल दिए गए हैं।
ओ सजना गाने में नेहा कक्कड़ के अलावा धनश्री वर्मा और प्रियांक शर्मा भी नजर आ रहे हैं। यह गाना 'ओ सजना' एक लव रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे जानी द्वारा लिखा गया है और तनिष्क बागची द्वारा इसमें संगीत दिया गया है।
'ओ सजना' टाइटल के इस नए गाने में प्रियांक शर्मा, नेहा कक्कड़ और धनश्री वर्मा के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। गाने में प्रियांक को धनश्री और नेहा कक्कड़ दोनों के साथ इश्क फरमाते देखा जा सकता है। यह गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

