1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kapil sharma film zwigato trailer released

कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' का ट्रेलर हुआ रिलीज | kapil sharma film zwigato trailer released

kapil sharma movie zwigato
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा जल्द ही फिल्म 'ज्विगाटो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कपिल शर्मा सीरियस अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभाएंगे। कपिल शर्मा की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

 
ट्रेलर में फूड डिलीवरी बॉय के संघर्ष और मेहनत को दिखाया गया है। फिल्म में कपिल शर्मा अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी देने के लिए रोजमर्रा की समस्याओं से जूझते नजर आ रहे हैं। फिल्म में शाहाना गोस्वामी उनकी पत्नी के किरदार में नजर आने वाली हैं। 
 
1.39 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत कपिल शर्मा के पिज्जा बॉक्स के ढेर के साथ एक अपार्टमेंट में पहुंचने के साथ होती है। ट्रेलर में कपिल को काफी निराश लगते हैं, जो सिर्फ लोगों को डिलवरी करता है, लेकिन उसे उसके बदले रिस्पेक्ट नहीं मिलती है। कपिल के बच्चे नहीं चाहते कि वो डिलीवरी का काम करें।
 
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए एक डिलीवरी बॉय को गुड बॉय बनकर अच्छी रेटिंग और इंसेटिव के पीछे गोल-गोल घूमना पड़ता है। लेकिन उसके हाथ में कुछ खास नहीं आता है। कपिल शर्मा की इस फिल्म का ट्रेलर इमोशनल करने वाला है।
 
बता दें कि ‍फिल्म 'ज्विगाटो' को 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपने एशियाई प्रीमियर के लिए आधिकारिक तौर पर चुना गया है। 'ज्विगाटो' का निर्देशन नंदिता दास ने किया है। 
 
अगला लेख
'हश हश' में ब्राइडल कॉउचर डिजाइनर के किरदार में दिखेंगी शाहना गोस्वामी, देखिए प्रोमो