1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. neetu kapoor reaction ranbir kapoor alia bhatt wedding

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर नीतू कपूर बोलीं- मैं खुद कन्फ्यूज हूं

Ranbir Kapoor
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का टॉपिक इन दिनों ट्रेंड में बना हुआ है। दोनों की शादी की कई डेट्स सामने आ रही है। कभी उनकी शादी की तारीख 17 अप्रैल 2022 को बताई जा रही है, तो कभी 15-16 अप्रैल। हालांकि रणबीर और आलिया की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

 
वहीं अब आलिया और रणबीर कपूर की शादी को लेकर नीतू कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नीतू पूर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि शादी कब होगी। मीडिया में इतनी सारी डेट्स आ गई हैं कि मैं खुद कन्फ्यूज हो गई हूं।
 
नीतू कपूर ने कहा कि मैं दो साल से शादी की खबर सुन रही हूं। क्या पता मैं यहां शो होस्ट कर रही हूं और वे पीछे शादी कर लें। मैं तो सेलिब्रेट करना चाहती हूं और जोर-जोर से सबको बताना चाहती हूं लेकिन आजकल के बच्चे अलग हैं। मैं खुद दोनों की शादी के बारे में नहीं जानती क्योंकि दोनों बहुत ही प्राइवेट लोग हैं।
 
खबरों की मानें तो रणबीर- आलिया की शादी की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं। शादी के लिए वेडिंग प्लानर से लेकर केटरर्स तक बुक किए जा चुके हैं।
 
अगला लेख
राम गोपाल वर्मा ने की 'द कश्मीर फाइल्स' की तारीफ, बोले- लंबे समय तक रहेगा फिल्म का प्रभाव