सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonam kapoor anand ahuja delhi house robbed worth rupees 1 41 crore
Written By
Last Modified: शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (11:33 IST)

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्लीवाले घर में हुई करोड़ों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

sonam kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर में करोड़ों की चोरी हो गई है। खबरों के मुताबिक, इस मामले को लेकर सोनम कपूर के सास-ससुर ने तुगलक रोड स्थित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

 
बताया जा रहा है कि सोनम और आनंद के घर से करीब 1.41 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और नकदी चोरी हुई है। हाई प्रोफाइल केस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने भी त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। सबसे पहले इस बारे में घर के नौकरों से पूछताछ की गई। 
 
खबरों के अनुसार दिल्ली पुलिस के साथ-साथ एफएसएल भी घटना से जुड़े सबूतों को इकट्ठा करता नजर आया। सोनम कपूर और आनंद आहूजा का यह घर दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित है, जहां एक्ट्रेस के सास-ससुर और आनंद आहूजा की दादी सरला आहूजा रहती हैं। 
 
ये भी पढ़ें
सुधांशु सरिया की फिल्म 'सना' में नजर आएंगी पूजा भट्ट