शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. divya khosla kumar is all set to perform iifa awards 2022
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (15:58 IST)

आईफा अवॉर्ड्स 2022 में परफॉर्म करेंगी दिव्या खोसला कुमार, बोलीं- मेरे लिए सम्मान की बात...

आईफा अवॉर्ड्स 2022 में परफॉर्म करेंगी दिव्या खोसला कुमार, बोलीं- मेरे लिए सम्मान की बात... | divya khosla kumar is all set to perform iifa awards 2022
बॉलीवुड का सबसे लोकप्रिय अवॉर्ड शो आईफा अवॉर्ड्स 2022 धमाके के साथ वापसी कर रहा है। इस बार 22वें संस्करण का आयोजन यास आइलैंड, अबू धाबी में किया गया है। सितारों से सजे इस अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे।

 
दिव्या खोसला कुमार पहली बार आईफा के मंच पर परफार्म करती नजर आएंगी। दिव्या खोसला कुमार ने कहा, आइफा, भारतीय सिनेमा की विशाल पहुंच को रिप्रेजेंट करता है और भारतीय तटों से आगे पहुंचने वाला एक मेजर इंटरनेशनल इवेंट के रूप में देखा जाता है। 
 
उन्होंने कहा, आइफा ने वास्तव में भारतीय सिनेमा की दुनिया को शानदार शिखर तक पहुंचाया और इसे मौजूदा और नए दर्शक दिए हैं। मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं और अबू धाबी के यास आइलैंड में होने वाले 22वें एडिशन के लिए अपनी परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। 
 
दिव्या ने कहा, इन अवॉर्ड के साथ आने वाली ग्लिट्ज और ग्लैमर बहुत अकल्पनीय है। दर्शकों और मेरे प्रसंशको के लिए परफॉर्म करना निश्चित रूप से मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह पहली बार होगा जब मैं किसी अवॉर्ड शो में परफॉर्म कर रही हूं।
 
ये भी पढ़ें
लॉक अप : अंजलि अरोड़ा ने किया मुनव्वर फारूकी से प्यार का इजहार, प्रोमो वायरल