सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mirzapur actress shweta tripathi bought mercedes e class
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (15:47 IST)

मिर्जापुर फेम श्वेता त्रिपाठी ने खरीदी अपने सपनों की कार, जानिए कितनी है कीमत

mirzapur
वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में गोलू गुप्ता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने अपनी सपनों की कार खरीदी हैं। उन्होंने मर्सिडीज ई-क्लास एक्सक्लूसिव ई 220डी खरीदी है। श्वेता ने सिल्वर कलर की मर्सिडीज का सपना देखा था जो उन्होंने पूरा कर लिया है।

 
श्‍वेता त्रिपाठी की इस कार की कीमत लगभग 70.50 लाख रुपए है। श्वेता त्रिपाठी ने साल 2009 में 'क्या मस्त है लाइफ' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह लगातार अपने करियर में आगे बढ़ती रहीं। 
 
श्वेता ने बताया था कि वह फैंशन कम्यूनिकेशन का कोर्स कर रही थीं उसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें एक्टिंग करना है। श्वेता त्रिपाठी ने मसान, हरामखोर, गॉन केश, मिर्जापुर, द गॉन गेम से लेकर ये काली काली आंखें जैसे कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है।
 
श्वेता त्रिपाठी इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट 'द क्लीनिंग लेडी' को लेकर बिजी चल रही हैं। उनके पास मिर्जापुर 3, ये काली काली आंखें 2, गॉन गेम 2, एस्केप लाइव जैसे और भी कई प्रोजेक्ट हैं। 
 
ये भी पढ़ें
आईफा अवॉर्ड्स 2022 में परफॉर्म करेंगी दिव्या खोसला कुमार, बोलीं- मेरे लिए सम्मान की बात...