1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. naseeruddin shah gets trolled after he said mughals were refugees

नसीरुद्दीन शाह ने मुगलों को बताया रिफ्यूजी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Naseeruddin Shah
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से विवादों में घिर जाते हैं। हाल ही में नसीरुद्दीन के कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने मुगलों को रिफ्यूजी बता दिया है।

 
नसीरुद्दीन शाह ने मुगलों पर बात करते हुए कहा कि 'इन दिनों बार-बार मुगलों की बात होती है। वो भूल जाते हैं कि मुगल ही वो लोग हैं, जिन्होंने देश के लिए बहुत सारा योगदान दिया है। ये वे लोग हैं जिन्होंने देश में स्थायी स्मारक छोड़े हैं, जिन्होंने नृत्य, संगीत, चित्रकला, साहित्य की परंपरा को दिया है।
 
नसीरुद्दीन ने कहा कि तैमूर, नादिर शाह और गजनी की कोई बात नहीं करता। ये लोग लुटेरे थे। वो आए, लूटा और चले गए। मुगलों के बारे में क्‍या कहे, उनको क्‍या कहना सही होगा। उन्‍हें रिफ्यूजी… हां वो रिफ्यूजी जैसे ही थे। 
 
नसीरुद्दीन का यह इंटरव्यू सामने आने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग नसीरुद्दीन शाह के वीडियो को शेयर करते हुए कह रहे हैं कि वह थैंकलेस आदमी हैं। 
 
ये पहली बार नहीं है, जब नसीरुद्दीन शाह अपने किसी बयान को लेकर विवादों में हैं। इससे पहले नसीरुद्दीन ने तालिबान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए थे, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। 
 
अगला लेख
बॉलीवुड 2021: गूगल पर 2021 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली Top 10 Movies