शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mumbai saga song shor machega honey singh song release
Written By
Last Modified: रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (17:21 IST)

'मुंबई सागा' का पहला गाना 'शोर मचेगा' रिलीज, जमकर हो रहा वायरल

'मुंबई सागा' का पहला गाना 'शोर मचेगा' रिलीज, जमकर हो रहा वायरल - mumbai saga song shor machega honey singh song release
जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' इन दिनों चर्चा में हैं। बीते दिनों रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉस मिला। अब फिल्म का पहला गाना 'शोर मचेगा शोर' रिलीज हो गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

इस गाने को मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने गाया है और साथ ही गाने में परफॉर्म भी किया है। इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। हनी सिंह का यूनिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 'शोर मचेगा शोर' गाने को हनी सिंह के साथ-साथ होमी दिल्लीवाला ने गाया है।
 
इन दोनों ने ही गाने के बोल भी लिखे हैं। गाने में हनी सिंह और होमी दिल्लीवाला ड्रग्स और काले धन की बात कर रहे हैं। इस गाने को जंगल थीम बार में फिल्माया गया है। 
 
बता दें कि फिल्म में जॉन अब्राहम अंडरवर्ल्ड डॉन के किरदार में नजर आएंगे। वहीं इमरान हाशमी एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे। जॉन और इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर और काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'मुंबई सागा' के राइटर और डायरेक्टर संजय गुप्ता हैं। भूषण कुमार ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
 
ये भी पढ़ें
इन दो फिल्मों को अपनी सफलता का श्रेय देते हैं आयुष्मान खुराना, बोले- सही रास्ते पर...