शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Mouni Roys father wanted his daughter to be a part of the Indian Civil Services interesting facts about actress
Last Modified: शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (12:19 IST)

मौनी रॉय के पिता चाहते थे उनकी बेटी बने भारतीय सिविल सेवा का हिस्सा

Mouni Roys father wanted his daughter to be a part of the Indian Civil Services interesting facts about actress - Mouni Roys father wanted his daughter to be a part of the Indian Civil Services interesting facts about actress
Mouni Roy टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। मौनी रॉय 28 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मौनी रॉय बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस के पिता उन्हें भारतीय सिविल सेवा का हिस्सा बनाना चाहते थे।
 
इस बात का खुलासा मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। एक्ट्रेस ने कहा था, मैं शुरुआत से ही मन ही मन एक्टर बनने की चाह रखा करती थी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

मौन रॉय ने कहाथा, अगर मैं एक्टर नहीं होती तो मैं निश्चित रूप से एक आईएएस अधिकारी बनती क्योंकि मेरे पिता चाहते थे कि मैं भारतीय सिविल सेवा का हिस्सा बनूं।
 
बता दें कि मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। उसके बाद वह एकता कपूर के सीरियल 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' में नजर आईं। मौनी बाद में कई टेलीविजन धारावाहिकों और शो में दिखाई दीं। मौनी रॉय ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2011 में पंजाबी फिल्म 'हीरो हिटलर इन लव' से की थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

साल 2018 में मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। वह मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अब तक रोमियो अकबर वाल्टर, मेड इन चाइना और लंदन कॉन्फीडेंशियल में नजर आ चुकी हैं। मौनी रॉय हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। 
 
ये भी पढ़ें
पहली बार जा रहे हैं Foreign Trip पर, तो सिर्फ फ्लाइट-होटल बुक करना काफी नहीं, इन बातों का भी रखें ध्यान!