1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mouni roy flaunts her diamond ring fans asked to her about engagement

क्या मौनी रॉय की हो गई सगाई? एक्ट्रेस ने डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

Mouni Roy
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मौनी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

 
ऐसे में अब उनकी ये तस्वीर फैंस के बीच चर्चा में हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद से ही फैंस मौनी रॉय से उनकी सगाई को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि, जब लोगों ने एक्ट्रेस की पोस्ट का कैप्शन पढ़ा तो उन्हें पूरा माजरा समझ आया। 
 
दरअसल मौनी रॉय इस पोस्ट में एक ब्रैंड को प्रमोट कर रही थीं। ये ब्रैंड इंगेजमेंट रिंग्स बनाने के लिए जाना जाता है। फैंस के बीच ये तस्वीर वायरल होने लगी और कई फैंस ने मौनी से उनकी सगाई को लेकर सवाल भी किए। एक्ट्रेस कुछ समय पहले भी सोशल मीडिया पर गलतफहमी का शिकार हो गई थीं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। मौनी इससे पहले अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' और राजकुमार राव के साथ 'मेड इन चाइना' में भी काम कर चुकी हैं।
 
अगला लेख
मुकेश खन्ना ने जताई अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' के नाम पर आपत्ति, बोले- किसी और धर्म से पंगा लेकर बताओ