मनी लॉन्ड्रिंग केस : कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडिस, 10 नवंबर तक बढ़ी अंतरिम जमानत
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बीते काफी समय से मुश्किलों का सामना कर रही हैं। ईडी ने 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन को भी आरोपी बनाया है। 22 अक्टूबर को मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं।
कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस की जमानत याचिका पर सुनवाई की। जैकलीन की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ा दी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने ईडी से जवाब दाखिल करने के लिए कहा। ईडी ने इसके लिए समय मांगा। फिर कोर्ट ने मामले में अगली तारीख दे दी।
गौरतलब है कि ईडी ने 17 अगस्त को चार्जशीट दाखिल कर जैकलीन फार्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया था। ईडी कई बार एक्ट्रेस से पूछताछ भी कर चुकी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

