मनी लॉन्ड्रिंग केस : जैकलीन फर्नांडिस के बाद नोरा फतेही से पूछताछ करेंगी ईओडब्ल्यू | money laundering case eow officials to interrogate nora fatehi
ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस के साथ-साथ एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने नोरा फतेही से कई घंटे तक पूछताछ की थी। अब जैकलीन के बाद नोरा को भी ईओडब्ल्यू के दफ्तर में तलब किया गया है।
नोरा फतेही को आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईओडब्ल्यू दफ्तर में नोरा को पिंकी ईरानी के सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा से अब तक चार बार पूछताछ की जा चुकी है।
गौरतलब है कि बीते दिन ईओडब्ल्यू ने जैकलीन फर्नांडिस और पिंकी ईरानी से पूछताछ की थी। जैकलीन से करीब 8 घंटे की पूछताछ में 100 से ज्यादा सवाल किए गए। जैकलीन कई सवालों के जवाब ठीक से नहीं दे पाईं।

