• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Mobile phones of 30 ShahRukh Khan fans stolen as gather on his birthday outside Mannat
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 4 नवंबर 2023 (13:12 IST)

बर्थडे पर शाहरुख खान को विश करने मन्नत पहुंचे फैंस की कटी जेब, 30 लोगों के मोबाइल हुए चोरी

बर्थडे पर शाहरुख खान को विश करने मन्नत पहुंचे फैंस की कटी जेब, 30 लोगों के मोबाइल हुए चोरी | Mobile phones of 30 ShahRukh Khan fans stolen as gather on his birthday outside Mannat
Shahrukh's fans pickpocketed: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर हजारों फैंस किंग खान को बधाई देने के लिए देर राज उनके घर मन्नत के बाहर पहुंचे थे। शाहरुख खान ने भी अपने घर की बालकनी में आकर फैंस का शुक्रिया अदा किया।
 
जश्‍न के इस माहौल ने शाहरुख खान के कई फैंस की जेब भी कट गई। लगभग 30 लोगों ने मन्‍नत के बाहर से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में कई फैंस ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाई है।
 
खबरों के अनुसार मुंबई पुलिस ने शाहरुख के घर के बाहर हुई मोबाइल चोरी की घटनाओं की पुष्टि की है। बांद्रा पुलिस ने इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों के पास आईफोन था। 
 
जिन लोगों के मोबाइल फोन चोरी हुए हैं, उन्‍होंने बांद्रा पुलिस को सूचना दी। कई फैंस ने पुलिस में सामूहिक शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
 
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी दो सुपरहिट फिल्में पठान और जवान सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अब वह जल्द ही राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
जब तब्बू ने किया था 24 साल छोटे ईशान खट्टर संग रोमांस