1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan reveals brother ajitabh advised him to join films

छोटे भाई ने अमिताभ बच्चन को दिखाया था हीरो बनने का सपना, नौकरी छोड़ आ गए थे मुंबई

Kaun Banega Crorepati 15
Kaun Banega Crorepati 15: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में भी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। उनकी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस हर किसी के लिए प्रेरणा है। अमिताभ बच्चन ने अपने सिने करियर की शुरूआत साल 1969 में रिलीज फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी।
 
अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए पांच दशक हो गए हैं। अमिताभ इन दिनों रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 होस्‍ट कर रहे हैं। शो में बिग बी अपने निजी जीवन को लेकर कई खुलासे करते दिख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फिल्मों में आने की वजह बताई हैं।
 
'केबीसी 15' के 'फैमिली स्पेशल वीक' के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने भाई अजिताभ बच्चन के बारे में एक खास किस्सा सुनाया। बिग बी ने अपने अभिनय करियर की नींव में भाई योगदान को याद किया। अमिताभ ने बताया कि क'से अजिताभ ने उन्हें फिल्मों में शामिल होने की सलाह दी थी।
 
अमिताभ ने बताया, मेरा एक छोटा भाई भी है। हमारी उम्र में पांच-छह साल का अंतर है। मैं हमेशा उसकी सुरक्षा के बारे में सोचता था। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह फिल्मों में मेरे प्रवेश का कारण है। मेरे भाई ने ही सबसे पहले मुझसे कहा था कि तुम्हें फिल्मों में काम करना चाहिए। 
 
अमिताभ ने कहा, मैं कोलकाता में काम कर रहा था। उन्होंने बेहतरीन पोज के साथ मेरी तस्वीरें क्लिक की और भेज दीं। हालांकि, मुझे अस्वीकार कर दिया गया। लेकिन, उन्होंने ही वह विचार मेरे दिमाग में डाला, और मैंने यह करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
ईशान खट्टर स्टारर 'पिप्पा' ट्रेलर की 5 बड़ी हाईलाइट्स, जिसने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट