शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. met gala 2019 cost of priyanka chopra dior gown ankd nick jonas watch
Written By

मेट गाला 2019 में इतनी महंगी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास की घड़ी भी थी बेशकीमती

मेट गाला 2019 में इतनी महंगी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास की घड़ी भी थी बेशकीमती - met gala 2019 cost of priyanka chopra dior gown ankd nick jonas watch
हाल ही में न्‍यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट हॉल में मेट गाला 2019 का आयोजन हुआ। इस इवेंट में दुनियाभर के सितारों ने शिरकत की। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी इस इवेंट का हिस्‍सा बनीं। मेट गाला के कार्पेट पर हॉलीवुड की दिग्गज औऱ बड़ी बड़ी हस्तियों के बीच देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का भी जादू छाया है। प्रियंका मेट गाला में पति निक जोनस के साथ पहुंची थी।
इस बार गाला की थीम 'कैंप: नोट्स ऑन फैशन' थी। इस थीम की वजह से प्रियंका ने यहां डियॉर द्वारा डिजाइन किया गया सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहना। थाई हाई स्लिट इस गाउन को उन्होंने शिमरी टाइट्स पहने थे। उनके इस गाउन में पिंक और येलो फेदर लगे थे। हालांकि प्रियंका को अपनी ड्रेस के चलते काफी ट्रोल किया गया है।
प्रियंका चोपड़ा के जिस लुक का मजाक बन रहा है, उसकी कीमत लाखों में थी। प्रियंका चोपड़ा ने जो ड्रेस पहनी थी, वह 'Dior' कलेक्शन में से एक है। इस गाउन की कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं इसके साथ उन्‍होंने जो डायमंड ईयररिंग पहने थे उनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए के आसपास है। वहीं प्रियंका के इस गाउन को बनाने में करीब 1500 घंटे का वक्त लगा है।
प्रियंका के लुक को छोड़िए, उनके पति निक जोनास की घड़ी की कीमत जानेंगे तो आपको यकीन नहीं होगा। इस इवेंट में निक जोनास ने व्हाइट कलर के पैट शर्ट के साथ महाराजा की तरह हाथों में व्हाइट कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ था। उन्‍होंने प्रियंका के आउटफिट से मेल खाते चमकीले जूते पहने थे। अपने लुक को और क्‍लासी बनाने के लिए निक ने हाथ में घड़ी पहन रखी थी।
निक जोनास की यह घड़ी 38 कैरेट हीरे से जड़ी थी। इसे White Gold से तैयार किया गया था। इसकी कीमत लगभग 20 लाख से ज्‍यादा थी। निक को महंगी घड़ियों का हमेशा से ही शौक रहा है और वो इससे पहले भी लाखों की घड़ियां पहन चुके हैं। साल 2017 में मेट गाला में प्रियंका और निक ने पहली बार साथ में चहलकदमी की थी। दोनों ने साथ में पोज किया था, जिसके बाद दोनों के बीच रोमांस की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं।