1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Megha Dhade, Bigg Boss 12, Marathi Bigg Boss Winner, Wild Card, Entry

बिग बॉस में होने वाला है हंगामा, वाइल्ड कार्ड एंट्री मेघा धाडे ने दी चेतावनी!

Megha Dhade
बिग बॉस सीजन 12 इन दिनों चल रहा है। पिछले कुछ सीज़न्स से तुलना की जाए तो इस बार वैसा मसाला दर्शकों को नहीं मिल रहा है जैसी की उम्मीद थी। ऐसा लग रहा है कि सब सारी तैयारियां कर के आए हैं और खुल कर सामने नहीं आ रहे हैं। 
 
यही कारण है कि बिग बॉस में अब दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है। इसमें से एक हैं मेघा धाडे। मेघा ने बिग बॉस मराठी का पहला सीज़न अपने नाम किया था। 
 
इससे साफ जाहिर होता है कि वे इस गेम को खेलने के तौर-तरीके काफी अच्छी तरह से जानती हैं। साथ ही वे घर वालों के लिए नई चुनौती बन सकती हैं। 
 
मेघा ने तो घर में पहुंचते ही धमाका कर दिया है। एक तरह से उन्होंने घर वालों को चेतावनी ही दे डाली है कि वे दिखाएंगी कि असली गेम क्या होता है और कैसे खेला जाता है। 
 
मेघा कुछ मराठी फिल्में कर चुकी हैं। एकता कपूर के टीवी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' में भी उन्होंने काम किया था। देखना है कि उनके गेम में आने से अब क्या धमाका होता है। 
अगला लेख
बधाई हो HD quality print में हुई लीक, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर हो सकता है असर