सम्बंधित जानकारी
- कोरोना मुक्त न्यूजीलैंड में री-रिलीज होगी अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन'
- जब धोनी के किरदार में खुद को देख चीयर करने लगे सुशांत सिंह राजपूत, वायरल हो रहा वीडियो
- इरफान खान के बेटे बाबिल बोले- नेपोटिज्म पर बोलो लेकिन सुशांत को कारण मत बनाओ
- सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत को माना था अपना कोच, थ्रोबैक वीडियो वायरल
- फिल्म 'आरआरआर' में अजय देवगन के रोल का खुलासा, फ्रीडम फाइटर के रूप में आएंगे नजर
भारत-नेपाल विवाद पर मनीषा कोइराला ने किया नेपाल का समर्थन, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल
भारत और नेपाल के बीच चल रहे सीमा विवाद मामले में नेपाल का समर्थन कर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला जबरदस्त सुर्खियों में हैं। मनीषा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी राय व्यक्त करते हुए नेपाल का समर्थन किया। मनीषा ने अपने ट्वीट में नेपाल के नए राजनीतिक नक्शे का सपोर्ट किया है।
जिसके बाद मनीषा कोइराला सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गईं। यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। मनीषा ने ट्वीट करते हुए नेपाली संसद में पास हुए नक्शे पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'क्षेत्रीय संप्रभुता, राजनीतिक संप्रभुता और आर्थिक संप्रभुता एक संप्रभु राज्य के बराबर होती है। आइए इस पर विचार करें।'
Territorial sovereignty + political sovereignty + economical sovereignty = sovereign state !! Let’s mull over this !! Gm
— Manisha Koirala (@mkoirala) June 22, 2020
Sorry but mam U need metal treatment 1st ..
— Killvish (@Aksshay_) June 22, 2020
मनीषा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने मनीषा को ट्रीटमेंट कराने तक की सलाह दे दी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा नेपाल बहुत जल्द चीन की कॉलोनी बनने जा रहा है। मनीषा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने पूछा कि क्या वह नेपाल की इस स्थिति को लेकर टिप्पणी कर रही हैं?
you surely mean #nepal right ?
— Sameer M Dixit, PhD (@smadixit) June 22, 2020
जिस पर मनीषा ने जवाब देते हुए लिखा 'मैं बस सोच रही थी कि आज नेपाल कहां खड़ा है और आने वाले समय में इन मोर्चों पर किस दिशा में आगे बढ़ेगा। हमें आने वाले समय का पता है। ये नहीं कह रही हूं कि ये अच्छा है या बुरा। बस ऐसे ही विचार आया।'
A heartfelt request please let’s not be aggressive and disrespectful..we are in this situation together..our respective Gov’s will resolve the issue. In the meantime we can be civil I remain hopeful
— Manisha Koirala (@mkoirala) June 22, 2020
वहीं विवाद को बढ़ता देख मनीषा ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने कहा 'मेरी दिल से प्रार्थना है कि आप इतना उत्तेजित और असम्मानीय मत बनिए। हम सभी इन परिस्थितियों में एक साथ हैं। हमारी सरकारें इस मसले को सुलझा लेंगी। इस समय हमें सभ्य बने रहने की जरूरत है। मैं अब भी उम्मीद करती हूं।'
बता दें कि नेपाल की संसद ने इसी महीने नेपाल का नक्शा जारी किया था। जिसमें भारत के तीन इलाकों कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को भी शामिल किया गया था। नेपाल इन इलाकों पर अपना दावा पेश करता रहा है। हालांकि ये भारत का हिस्सा है। अब मनीषा इस मामले में नेपाल का पक्ष लेकर फंस गई हैं।
मनीषा कोइराला का जन्म नेपाल के काठमांडू शहर में हुआ है। वे नेपाल के राज घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता प्रकाश कोइराला नेपाल सरकार में मिनिस्टर रहे हैं और पूर्व पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं जबकि दादा बीपी उर्फ बिश्वेशर प्रसाद कोइराला 1950 और 60 के दशक में नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
