1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. man hit by rajat bedis car died during treatment

रजत बेदी की कार से टक्कर के बाद घायल शख्स ने अस्पताल में तोड़ा दम

Rajat Bedi
एक्टर रजत बेदी ने बीते दिनों मुंबई में एक राहगीर को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी थी। टक्कर होने के बाद रजत घायल शख्स को कूपर अस्पताल में ले गए थे और उन्होंने कहा था कि वे इलाज का सारा खर्चा उठाएंगे। डीएन नगर पुलिस स्टेशन में रजत के खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की थी। 
 
वही अब इस मामले में रजत बेदी की मुश्किलें बढ़ने वाली है। खबरों के अनुसार उस घायल शख्स की मौत हो गई है। पुलिस ने रजत बेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन पर धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत की वजह बनना) लगाई गई है। 
 
रजत बेदी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, दुर्घटना में घायल व्‍यक्ति एक मजदूर था और कूपर अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिछले दो दिनों से उसका इलाज चल रहा था।
 
रजत बेदी ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में ही नजर आते हैं। उन्होंने बड़ी फिल्में जरूर की, लेकिन कोई यादगार रोल अब तक नहीं निभाया है।
 
अगला लेख
'हिन्दी मीडियम' की एक्ट्रेस के खिलाफ पाकिस्तान में जारी हुआ अरेस्ट वारंट