गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. malaika arora workout in gym video viral on social media
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (17:04 IST)

वायरल हुआ मलाइका अरोरा का जिम वीडियो, एक्ट्रेस की फिटनेस देख फैंस हुए दीवाने

वायरल हुआ मलाइका अरोरा का जिम वीडियो, एक्ट्रेस की फिटनेस देख फैंस हुए दीवाने | malaika arora workout in gym video viral on social media
मलाइका अरोरा इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। 45 की उम्र में भी मलाइका बेहद फिट हैं। वह अपनी फिटनेस और खूबसूरती से बढ़ती उम्र को ही मात देती हैं। वे अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए जिम में घंटो पसीना बहाती हैं।


इसके अलावा मलाइका सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस को भी अच्छी फिटनेस के लिए प्रेरित करती हैं। मलाइका अरोरा का एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा हॉट शॉर्ट्स में वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं।
 
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका रस्सियों के सहारे एक्सरसाइज कर रही हैं और अपने शानदार मूवमेंट से हैरान कर रही हैं। इस वीडियो पर फैंस कमेंट के जरिए अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
 
वीडियो में मलाइका अरोरा टफ एक्सरसाइज को काफी आसानी से कर रही हैं। उनका लचीलापन देखते ही बन रहा है। मलाइका के इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि मलाइका का यह वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
 
मलाइका अरोरा अपनी तस्वीरों और वीडियो के अलावा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। दोनों अक्सर साथ में पार्टी करते नजर आते रहते हैं। मलाइका और अर्जुन फैंस के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में भी खुलकर इजहार कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन अब दिखती हैं ऐसी, 2 साल बाद शो में आएंगी नजर