1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora shares romantic photo with arjun kapoor

मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर, लिखा- जब तुम आसपास रहते हो तो...

Malaika Arora
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के सबसे मशहूर कपल्स में से एक हैं। मलाइका और अर्जुन कई मौकों पर साथ देखे जाते हैं। हाल ही में दोनों धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे थे। जहां अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए गए थे, वहीं मलाइका उन्हें जॉइन करने चली गई थीं।

 
हाल ही में मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर के साथ एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अर्जुन कपूर की बाहों में नजर आ रही हैं। तस्वीर में अर्जुन कपूर ने ब्लैक ट्राउजर और लाइट ग्रे कलर की गर्म टीशर्ट पहनी हुई है। वहीं मलाइका ने ऑलिव कलर की ड्रेस पहनी है। दोनों की जोड़ी प्यारी लग रही है।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है, मलाइका ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब तुम आसपास रहते हो तो कोई भी लम्हा फीका नहीं होता।' 
 
दोनों की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं मलाइका की इस तस्वीर पर अर्जुन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अर्जुन ने कमेंट में लिखा, 'मैं मानता हूं।'
 
अगला लेख
उर्मिला मातोंडकर की राजनीति में फिर से एंट्री, थामेंगी शिवसेना का हाथ