सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora says jaldi vaccine nikal do bhai warna jawani nikal jayegi
Written By
Last Modified: सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (11:03 IST)

कोरोना से परेशान हुईं मलाइका अरोरा, बोलीं- कोई वैक्सीन बना दो भाई, नहीं तो जवानी...

Coronavirus
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा इन दिनों कोरोनावायरस से जंग लड़ रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उसके बाद से ही वो होम क्वारंटीन हैं। इसी बीच, मलाइका ने कोरोना को लेकर चिंता जाहिर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसा लिख दिया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

 
दरअसल, मलाइका कोरोना से परेशान हो गई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'कोई वैक्सीन बना दो भाई, नहीं तो जवानी निकल जाएगी।' 
 
मलाइका की इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो सेल्फ आइसोलेशन से काफी तंग आ चुकी हैं। वैसे, माना ये जा रहा है कि मलाइका ने ये पोस्ट मजाकिया अंदाज में लिखी है। लेकिन उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। 
 
बता दें कि मलाइका एक रियलिटी शो की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन इसी दौरान वो कोरोना का शिकार हो गईं। वहीं मलाइका से पहले उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी। वे भी होम क्वारंटीन में हैं। 
 
अर्जुन और मलाइका ने पिछले साल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। फैन्स इन दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आए दिन कपल की शादी की खबर उड़ती रहती है।
 
ये भी पढ़ें
मेरी बीबी बहरी हो गई है : लोटपोट कर देगा Chatpata JOKE