1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora latest photoshoot goes viral

मलाइका अरोरा के लेटेस्ट फोटोशूट ने मचाया तहलका, एक्ट्रेस की अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना

malaika arora
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।
 
इन तस्वीरों में मलाइका अरोरा शाइनिंग गोल्डन कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। मलाइका काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
 
तस्वीरों में मलाइका अलग-अलग अंदाज में बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
 
मलाइका अरोरा इन दिनों 'सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2' जज करती नजर आ रही हैं। मलाइका खुद भी एक मॉडल रह चुकी हैं। 
 
मलाइका अरोरा ने बॉलीवुड फिल्मों में अपने स्पेशल आइटम सॉन्ग से जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने कई सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं। मलाइका कई रियलिटी शोज को जज करती नजर आती रहती हैं।
 
अगला लेख
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर मीडिया कवरेज को लेकर भड़कीं अनुष्का शर्मा