मंगलवार, 6 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora enjoy holiday amid breakup with arjun kapoor share her hot bikini photos
Last Modified: मंगलवार, 6 अगस्त 2024 (07:02 IST)

50 की उम्र में मलाइका अरोरा ने कर दी बोल्डनेस की हदें पार, बिकिनी पहन ढाया कहर

malaika arora enjoy holiday amid breakup with arjun kapoor share her hot bikini photos - malaika arora enjoy holiday amid breakup with arjun kapoor share her hot bikini photos
Malaika Arora Bikini Photos: मलाइका अरोरा अपनी फिटनेस के साथ-साथ स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। 50 साल की उम्र में भी वह अपनी बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। 
 
इन खबरों के बीच अकेले मलाइका अरोरा वेकेशन एंजॉय करने मालदीव पहुंचीं। एक्ट्रेस ने वेकेशन के दौरान अपनी कुछ हॉट बिकिनी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की।
 
तस्वीरों में मलाइका बिकिनी पहने पूल के अंदर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में वह पूल में खड़े होकर समंदर को निहारती दिख रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपना चेहरा नहीं दिखाया है। 
 
एक अन्य तस्वीर में मलाइका बाथरोब पहने फूड एंजॉय करती दिख रही हैं। मलाइका का यह किलर अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 
मलाइका अरोरा भले ही फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोरा के 18.9 मिलियन फॉलोअर्स है।