शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Mahendra Singh Dhoni, Birthday, Anushka Sharma, Virat Kohli
Written By

धोनी की बर्थडे पार्टी में अनुष्का का उतरा चेहरा देख लोगों ने पूछा इनको क्या हो गया?

धोनी की बर्थडे पार्टी में अनुष्का का उतरा चेहरा देख लोगों ने पूछा इनको क्या हो गया? - Mahendra Singh Dhoni, Birthday, Anushka Sharma, Virat Kohli
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौर पर है। 6 जुलाई को मैच था जो इंग्लैंड ने जीता। मैच खत्म होने के बाद रात से ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बर्थडे मनाया जाने लगा। 
 
धोनी के साथ उनकी पत्नी और बेटी भी हैं। भारतीय खिलाडियों के बीच धोनी ने 7 जुलाई को केक काट कर बर्थडे मनाया। 

7 जुलाई 2018 को धोनी 37 वर्ष के हो गए। इस मौके पर देश-विदेश के कई खिलाड़ियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। 

इन दिनों विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इंग्लैंड में विराट के साथ ही हैं। धोनी की पार्टी में वे भी मौजूद थीं। उनका चेहरा उतरा हुआ था। लग रहा था कि वे गुस्से में हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया जाने लगा। 
 
लोगों ने फोटो देख लिखा कि इनको क्या हो गया? ये गुस्से में क्यों हैं? क्या विराट से झगड़ा हो गया?