सम्बंधित जानकारी
- संजय दत्त के खिलाफ क्यों हैं नाना पाटेकर?
- संजू इफेक्ट... संजय दत्त की इस फिल्म का मार्केट अचानक हुआ गरम
- संजू की जोरदार सफलता से खान्स के खेमे में खलबली, रणबीर ने लगाई जोरदार छलांग
- संजू के बाद राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में भी होंगे रणबीर कपूर, 2 हीरो का फॉर्मूला
- सीसीटीवी में कैद हुए थुलथुले कपिल शर्मा, गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे एम्सर्टडम
संजय दत्त ने अपनी बायोपिक 'संजू' से कितना कमाया?
संजय दत्त पर आधारित फिल्म 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है और फिल्म से जुड़े लोगों को करोड़ों रुपये का फायदा हुआ है। आमतौर पर किसी पर बायोपिक बनती है तो उससे फिल्म बनाने के राइट्स लेने के बदले में फीस चुकाई जाती है।
संजय दत्त और राजकुमार हिरानी अच्छे दोस्त हैं। 'संजू' के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के लिए भी संजय दत्त ने तीन फिल्में की हैं, इसलिए माना जा रहा है कि संजय दत्त ने कुछ भी नहीं लिया है। लेकिन ऐसा नहीं है।
बॉलीवुड के खबरचियों के मुताबिक संजय दत्त की टीम ने पैसों के लिए खूब भावताव किए और आखिरकार 9 से 10 करोड़ रुपये के बीच डील फाइनल हुई। साथ ही यह भी तय हुआ कि फिल्म के प्रॉफिट में से कुछ हिस्सा भी संजय दत्त को मिलेगा।
संजू में संजय दत्त की पहली और दूसरी पत्नी तथा गर्लफ्रेंड्स के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। कुछ घटनाओं का जिक्र भी नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि संजय दत्त ने फिल्म बनने के पहले शर्त रख दी थी कि इन बातों को फिल्म में नहीं दिखाया जाएगा तभी वे अपने पर फिल्म बनाने की इजाजत देंगे और उनकी शर्त मानी गई।
संजय दत्त ने कह दिया था कि यह सिलेक्टिव बायोपिक होगी और हिरानी को इस पर कोई आपत्ति नहीं थी।
