शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. maharashtra cm thanks to bollywood clebs for helping cm relief fund for maharashtra floods
Written By

महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड सितारे, सीएम फडणवीस ने इस तरह अदा किया शुक्रिया

महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड सितारे, सीएम फडणवीस ने इस तरह अदा किया शुक्रिया - maharashtra cm thanks to bollywood clebs for helping cm relief fund for maharashtra floods
देश के कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। महाराष्ट्र के भी कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ पीडितों की मदद के लिए अब बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां आगे आई हैं। आमिर खान और सिंगर लता मंगेशकर सहित कई कलाकार मदद के लिए आगे आए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आमिर खान ने 25 लाख और लता मंगेशकर ने 11 लाख रुपए दान दिए। मुख्यमंत्री ने दोनों हस्तियों को इसके लिए शुक्रिया कहा।

एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपए दान किए हैं।
इससे पहले अमिताभ ने बाढ़ पीडितों की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार को 51 लाख रुपए दान में दिए हैं। महानायक के इस कदम के बाद देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करके शुक्रिया कहा था।
महाराष्ट्र के सांगली में बाढ़ की वजह से कई इलाकों में ऐसी हालत है कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ-साथ सेना और नौसेना को भी मदद के लिए जुटना पड़ा है। सांगली में सबसे ज्यादा तबाही है। 3.78 लाख लोग बेघर हो गए हैं, जिन्हे 423 रिलीफ कैंप्स में पनाह दी गई है। बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख प्रकट किया है।
ये भी पढ़ें
लड़का बहुत पैसे उड़ाने लगा है : Super Hit है यह चुटकुला