शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. mahabharat five pandavas rare photo goes viral
Written By
Last Modified: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (12:54 IST)

सोशल मीडिया पर छाया महाभारत के पांडवों का स्टाइलिश लुक, तस्वीर हुई वायरल

सोशल मीडिया पर छाया महाभारत के पांडवों का स्टाइलिश लुक, तस्वीर हुई वायरल - mahabharat five pandavas rare photo goes viral
लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर एक बार फिर 80 और 90 के दशक के कई पुराने सीरियल का दोबारा प्रसारण हो रहा है। इन सीरियल में रामायण और महाभारत प्रमुख हैं। वहीं अब रामायण के बाद महाभारत के किरदारों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

 
इस बीच महाभारत के किरदारों की एक कूल लुक में तस्वीर भी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पांडव का किरदार निभाने वाले पांचों एक्‍टर शॉट्स और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर बताया जा रहा है कि वह ‘शोटाइम’ मैगजीन की है। जो 1989 में प्रकाशित हुई थी। 
 
वायरल हो रही इस तस्‍वीर में गजेंद्र चौहान (युद्धिष्ठिर), प्रवीण कुमार (भीम), फिरोज खान (अर्जुन), समीर चितेरा (नकुल) और संजीव चितेरा (सहदेव) एक साथ नजर आ रहे हैं। इन पांचों की तस्वीर मैगजीन के कवर पेज पर भी आ चुकी है। 
 
पांडवों का यह कैजुअल लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि दर्शकों को महाभारत का री-टेलीकास्‍ट काफी पसंद आ रहा है। महाभारत एक लंबी टीवी सीरीज था, जिसके 94 एपिसोड प्रसारित किए गए थे।
ये भी पढ़ें
ईशा गुप्ता ने अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल, शेयर की स्पेनिश ब्वॉयफ्रेंड संग फोटो