1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. madhuri dixit film maja ma teaser out

माधुरी दीक्षित की 'माजा मा' का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर | madhuri dixit film maja ma teaser out

madhuri dixit
प्राइम वीडियो ने हाल ही में अपनी अगली अमेज़न ओरिजिनल मूवी 'माजा माऐ का एक टीज़र जारी किया है, जो 6 अक्टूबर को इसके प्रीमियर के लिए प्रशंसकों और दर्शकों के बीच प्रत्याशा को और बढ़ा रही है। टीज़र आपको पटेल परिवार के घर में होने वाले जश्न का हिस्सा बनाता है।

 
जिसमें वे आपको उनके बेटे तेजस की उसके प्यार ईशा से होने वाली शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। वीडियो में मां और बेटे के बीच एक भरोसेमंद और दिल को छू लेने वाली बातचीत देखने मिलती है, जो असल बॉलीवुड क्वीन माधुरी दीक्षित और बहुमुखी युवा अभिनेता ऋत्विक भौमिक के अलावा कोई और नहीं निभा सकता था। 
 
ऐसे में 22 सितंबर को रिलीज होने वाले ट्रेलर के साथ, हम इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह महसूस कर सकते हैं। लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित, आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित और सुमित बथेजा द्वारा लिखित, माजा मा एक पारिवारिक मनोरंजन है, जो एक पारंपरिक त्योहार और एक सर्वोत्कृष्ट, रंगीन भारतीय शादी की उत्सव की पृष्ठभूमि पर सेट है।  
 
इस फिल्म में माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गई भूमिका में नजर आएंगी। माजा मा गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह, मल्हार ठाकर और निनाद कामत सहित एक बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ मनोरंजन का डोज देने वाला है। भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स इस बहुप्रतीक्षित हिंदी अमेज़न ओरिजिनल मूवी को 6 अक्टूबर से स्ट्रीम कर सकते हैं।
अगला लेख
'आरआरआर' को ऑस्कर में शामिल करने के लिए टीम ने उठाया बड़ा कदम, फिल्म को हर कैटेगरी में शामिल करने की लगाई गुहार