शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. lulia vantur gifted to salman khan on his 53rd birthday golden pendent
Written By
Last Modified: शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (14:31 IST)

बर्थडे पर सलमान को गर्लफ्रेंड यूलिया से मिला यह खास गिफ्ट

बर्थडे पर सलमान को गर्लफ्रेंड यूलिया से मिला यह खास गिफ्ट - lulia vantur gifted to salman khan on his 53rd birthday golden pendent
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपना 53वां जन्मदिन 27 दिसंबर को पनवेल में अपने फार्महाउस पर मनाया था। इस मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। 
 
सलमान की इस बर्थडे पार्टी में उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पहुंची थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूलिया ने इस मौके पर सलमान को एक खास गिफ्ट भी दिया है। यूलिया ने सलमान खान को एक गोल्डेन ओरथोडॉक्स क्रूसिफिक्स पेंडेंट दिया है। ये खास पेंडेंट रोमेनियन स्टाइल में बना हुआ है। 
 
सलमान ने इस पेंडेट को पहने हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। फोटो में सलमान इस क्रॉस चैन को पहने केक काटते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के दौरान अधिकांश समय सलमान और यूलिया एक साथ ही नजर आए।
 
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ तबू, दिशा पाटनी, कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है।