1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Disha Patani refuses to use a body double in Bharat

दिखने में नाजुक दिशा पाटनी 'भारत' में सलमान खान के साथ करेंगी खतरनाक स्टंट्स

दिशा पाटनी
दिशा पाटनी दिखने में भले ही नाजुक नजर आती हों, लेकिन 'भारत' के सेट पर उन्होंने यह कह कर सनसनी फैला दी कि वे अपने स्टंट्स के लिए बॉडी डबल का उपयोग नहीं करेंगी, बल्कि खुद ही स्टंट्स परफॉर्म करेंगी। 
 
दिशा की यह हिम्मत देख सभी चौंक गए, लेकिन निर्देशक के लिए इससे बेहतर बात और क्या हो सकती है कि उसका कलाकार खुद स्टंट्स करें। इससे दृश्यों में वास्तविकता बढ़ जाती है। 
 
दिशा पाटनी को जो सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं वे देख रहे होंगे कि दिशा लगातार ट्रेनिंग सेशन के अपने फोटो और वीडियो पोस्ट कर रही हैं। ये सब तैयारी सलमान वाली फिल्म 'भारत' के लिए ही हो रही है। 
 
दिशा सारे स्टंट्स खुद करेंगी। उनके लुक्स और डांसिंग स्किल से प्रभावित फैंस दिशा के वाशबोर्ड एब्स और परफेक्ट फिगर को देख कर भी दंग हैं। दिशा की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। 
 
दिशा की दो लगातार फिल्में, एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी और बागी 2, सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं। अब वे भारत जैसी बड़े बजट की फिल्म कर रही हैं जिसमें सलमान जैसा स्टार मौजूद है।
 
अगला लेख
दमदार एक्शन पैक अवतार, प्रभास बॉलीवुड में शुरुआत के लिए तैयार