सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Lock Upp update Prince Narula enters the show as a challenger
Written By
Last Updated : सोमवार, 18 अप्रैल 2022 (13:02 IST)

Lock Upp में चैलेंजर के रूप में प्रिंस नरूला की एंट्री, मुनव्वर के साथ बनाई टीम

Lock Upp
लॉक अप में प्रिंस नरूला की एंट्री हो गई है। वे गेम में चैलेंजर के रूप में नजर आएंगे। उन्होंने मुनव्वर के साथ टीम भी बना ली है और जल्दी ही वे गेम में कई बदलाव करते नजर आएंगे। 
 
हाल ही के एक एपिसोड में ये नजर भी आया। मुनव्वर इस शो के मजबूत खिलाड़ी माने जाते हैं और प्रिंस शो में एंट्री लेते ही उनके साथ मिल गए। 
 
घर दो टीमों में बंट गया है। केवी, शिव, आजमा, पायल की एक टीम है तो प्रिंस नरूला, मुनव्वर, जीशान, अंजलि की दूसरी टीम है। पूनम पांडे सोच में डूबी हुई हैं। 
कंगना रनौट द्वारा होस्ट किया जा रहा यह शो एम एक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी के प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है। यह शो इस समय बेहद पॉपुलर है। 
ये भी पढ़ें
Lock Upp में पायल रोहतगी को एकता कपूर ने बताया अपना सबसे पसंदीदा कैदी