1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. lisa haydon welcomes a baby boy second time share first pics on instagram

दूसरी बार मां बनीं लीजा हेडन, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर बताया अपने बेटे का नाम

Lisa Haydon
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल लीजा हेडन दूसरी बार मां बनी हैं। लीजा ने एक प्यारे से बेटे को जन्म‍ दिया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम लियो रखा है। लीजा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी है।

 
लीजा ने अपने बेटे जैक और लियो की बेहद प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'इस छोटे से आशीर्वाद ने मेरे दिल को छुआ लिया है और ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। जिस प्यार से मैं आप दोनों को देख रही हूं मेरे पास कुछ भी कहने के लिए शब्द नहीं हैं और विश्वास नहीं होता कि मैं आपका मां हूं। 'लियो और जैक'। और मेरे वेलेंटाइन- कल हमारी 5वीं सालगिरह थी जिस दिन हम मिले थे, 13 फरवरी को शुक्रवार के दिन, लाइफ कभी भी एक जैसी नहीं रही। मेरे साथ परिवार को बनाने के लिए थैंक यू।'
 
बता दें कि यह लीजा का दूसरा बेटा है। इससे पहले उनका एक बेटा जैक है। लीजा ने साल 2016 के अक्टूबर के महीने में डीनो लालवानी से शादी की थी और 17 मई, 2017 को उन्होंने एक बेटे जैक को जन्म दिया था। 
लीजा जब दूसरी प्रेग्नेंट हुई तो उन्होंने यह जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए भी फेंस के साथ शेयर की थी। और कई बार सोशल मीडिया पर उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी देखा गया। 
 
लीजा हेडन साल 2010 में आई फिल्म 'आईशा' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। वे क्वीन, हाउसफुल 3 और ऐ दिल है मुश्किल जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। 
 
अगला लेख
Bigg Boss 13 : आसिम-हिमांशी और सिद्धार्थ-रश्मि का रोमांटिक परफॉर्मेंस फिनाले का होगा आकर्षण, देखें वीडियो