• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. late singer sidhu moosewala mother set to delivery admitted to hospital
Last Modified: सोमवार, 11 मार्च 2024 (14:49 IST)

सिद्धू मूसेवाला के घर फिर गूंजेगी किलकारियां, दिवंगत सिंगर की मां अस्पताल में भर्ती

सिद्धू मूसेवाला ने काफी कम समय में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी

late singer sidhu moosewala mother set to delivery admitted to hospital - late singer sidhu moosewala mother set to delivery admitted to hospital
Charan Kaur become a mother soon: फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। साल 2017 में गीत 'ऊंचियां ने गल्लां तेरे याद दीयां...सो हाई' से करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धू मूसेवाला ने काफी कम समय में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। 
 
बीते दिनों खबर आई की थी सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद उनकी मां चरणकौर सिंह एक बार फिर से मां बनने वाली है। चरणकौर एक विशेष तकनीक से बच्चे को जन्म देने वाली है। सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद यह पहला मौका होगा, जब उनके घर में एक बार फिर खुशियां आएंगी।
 
सिद्धू मुसेवाला अपने माता-पिता की एकलौते बेटे थे। इसलिए उनके निधन के बाद सिद्धू परिवार के वारिस को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। ऐस में चरणकौर ने आईवीएफ तकनीक की मदद से एक बार फिर मां बनने का फैसला किया। चरणकौर मार्च में बच्चे को जन्म देने वाली है। 
 
अब खबर आ रही है कि सिद्धू मूसेवाला के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। सिद्धू की मां को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह जुड़वां बच्चों को जन्म दे सकती हैं। 
 
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां राजनीति से भी ताल्लुक रहती है। वह मूसा गांव की सरपंच भी रह चुकी हैं। वहीं सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके थे। सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली थी। 
 
ये भी पढ़ें
विद्या बालन और इलियाना डिक्रूज की दो और दो प्यार की रिलीज डेट बढ़ी आगे, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक