1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lata mangeshkar health update singer is still in icu

आईसीयू में भर्ती लता मंगेशकर की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आई सामने, डॉक्टर ने बताया अब कैसी है तबीयत?

Lata Mangeshkar
स्वर कोकिला लता मंगेशकर बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमण और निमोनिया दोनों साथ में होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 
 
लता मंगेशकर की सेहत की जानकारी डॉक्टर लगातार फैंस को दे रहे हैं। हाल ही में लता मंगेशकर की हेल्थ के बारे में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लता जी अभी भी आईसीयू में हैं। उनका इलाज अभी भी चल रहा है। इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकता। सिर्फ उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।
 
वहीं लता मंगेशकर की प्रवक्ता अनुषा श्रिनिवासन अय्यर ने भी उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट जारी किया है। उन्होंने कहा, लता दी स्थिर है। डॉक्टरों की मंजूरी के बाद घर जाएंगी।
 
बता दें कि 92 साल की लता मंगेशकर की देखभाल डॉक्टर्स की एक टीम कर रही हैं। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए एहतियातन उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां उनकी सेहत मॉनिटर की जा रही है।
अगला लेख
बेटी को ब्रेस्टफीड कराते हुए एवलिन शर्मा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर