1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lara dutta tested corona positive bmc seals actress home

कोरोनावायरस की चपेट में आईं लारा दत्ता, बीएमसी ने सील किया एक्ट्रेस का घर

lara dutta
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप भले ही कम हो गया हो, लेकिन यह महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। अभी भी कई लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस लारा दत्ता भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। अभी लारा दत्ता की तरफ से इस बात को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में लारा दत्ता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।


खबरों के अनुसार लारा दत्ता के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बीएमसी ने उनके घर के बार माइक्रो कंटेनमेंट जोन का पोस्टर लगा दिया है। एक्ट्रेस का घर सील हो गया है। बताया जा रहा है कि परिवार में सिर्फ लारा दत्ता ही कोरोनावायरस से संक्रमित हुई हैं। हालांकि, अब तक अभिनेत्री ने इस खबर की पुष्टि नहीं की।
 
लारा दत्ता ने हाल ही में एक एक पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में लारा दत्ता की बेटी और सेलिना जेटली के बच्चे नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ लारा ने कैप्शन में लिखा, 'तब और अब। 4 से 10 और ये दो सुंदर मकड़ियां अभी भी इसे हिला रही हैं। आपकी मकड़ी लड़की आपको याद करेगी। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं @winstonjhaag और @viraajjhaag। आप जीवन भर झूलते रहें। अच्छा किया मां और पिताजी। सेलिना जेटली।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, लारा दत्ता आखिरी बार फिल्म 'बेल बॉटम' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह हिचक्स एंड हुकअप्स, हंड्रेड और कौन बनेगा शिखरवती जैसे कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आई हैं।
 
अगला लेख
’हीरोपंती 2' के पहले गाने 'दफा कर' का टीजर रिलीज, दिखी टाइगर श्रॉफ-तारा सुतारिया की शानदार केमिस्ट्री