कुणाल खेमू की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लूटकेस' का ट्रेलर हुआ रिलीज
क्या कभी पैसों से भरा बैग हाथ लगा है? अगर नहीं, तो आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म लूटकेस में देखिए क्या होता है जब पैसों से भरा बैग एक आदमी के हाथ लग जाता है। फिल्म 'लुटकेस' 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी। यह एक मज़ेदार रोलरकोस्टर सवारी होगी जिसे देखकर दर्शक निश्चित रूप से हँसी से लोटपोट हो जाएंगे।
Yeh #Lootcase kis deewane ki kismat badlega? Jaanne ke liye dekhiye #LootcaseTrailerhttps://t.co/hEaIMio76T @kunalkemmu @raogajraj @RasikaDugal @RanvirShorey #VijayRaaz @rajoosworld @DisneyplusHSVIP #SodaFilmsIndia @saregamaglobal
— Fox Star Hindi (@foxstarhindi) July 16, 2020
दर्शकों को लुटेकेस की दुनिया की एक झलक पाने के लिए ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था और आज आखिरकार, फॉक्स स्टार इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर का लिंक साझा कर दिया है।
ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ये लूटकेस, किस दीवाने की किस्मत बदेलाग। जानने के लिए देखिए लूटकेस ट्रेलर।
Sab keh rahe hai Iss bag me kuch kaala hai aap khud hi dekh lijiye! #LootcaseTrailer out now, movie out on 31st July! #lootcase https://t.co/FBFHa5A01T @raogajraj @RasikaDugal @RanvirShorey #VijayRaaz @rajoosworld @foxstarhindi @DisneyplusHSVIP #SodaFilmsIndia @saregamaglobal pic.twitter.com/4Ewc1OkC9X
— kunal kemmu (@kunalkemmu) July 16, 2020
कुणाल खेमू ने ट्रेलर रिलीज के साथ एक मज़ेदार वीडियो भी साझा किया है, जिसमें दर्शकों से फिल्म के बारे में एक संशोधन करने और अगर अभी तक उन्होंने ट्रेलर नहीं देखा है तो इसे देखने के लिए कहा है। अभिनेता लिखते है, Sab keh rahe hai Iss bag me kuch kaala hai aap khud hi dekh lijiye!
फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। कुणाल खेमू, रसिका दुगल, रणवीर शौरी, विजय राज और गजराज राव द्वारा अभिनीत, फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है व राजेश कृष्णन और कपिल सावंत द्वारा लिखित है।

