1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kriti senon sister nupur senon will work with akshay kumar in bell bottom

नूपुर सेनन को मिला बड़ा ब्रेक, अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू!

Kriti Sanon
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' काम किया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब यह जोड़ी फिलहाल 2 में भी नजर आएगी। इसके अलावा अक्षय के साथ नूपुर एक फिल्म में भी नजर आएंगी।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'बेल बॉटम' में नूपुर सेनन मुख्य भूमिका ने नजर आएंगी जो उनकी बॉलीवुड डेब्यू है। फिल्म के लिए उनका लुक टेस्ट हो चुका है।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म बेल बॉटम में नूपुर सेनन, अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभाएंगी और ये एक बहुत मजबूत किरदार होगा। पहले ऐसी चर्चा थी कि फिल्म के लिए मृणाल ठाकुर से संपर्क किया गया है लेकिन बाद में मृणाल के ऑफिस ने फिल्म के साथ उनके संबंध न होने की जानकारी दी।
 
बेल बॉटम नुपुर सेनन के लिए बड़ा ब्रेक कहा जा सकता है। क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री के टॉप एक्टर अक्षय कुमार के साथ डेब्यू करने का मौका मिल रहा है। फिल्म बेल बॉटम पहले जनवरी 2021 में रिलीज होने वाली थी, अब इसे अप्रैल 2021 में रिलीज किया जाएगा।
अगला लेख
रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे शाहरुख खान, करण जौहर ने किया कंफर्म