शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kim sharma leander paes planning for court marriage
Written By
Last Modified: शनिवार, 7 मई 2022 (15:26 IST)

दूसरी बार दुल्हन बनेंगी किम शर्मा, टेनिस स्टार लिएंडर पेस संग रचाएंगी शादी!

दूसरी बार दुल्हन बनेंगी किम शर्मा, टेनिस स्टार लिएंडर पेस संग रचाएंगी शादी! | kim sharma leander paes planning for court marriage
बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस स्टार लिएंडर पेस लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब यह कपल अपने रिश्ते को अगले मुकाम पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। लिएंडर पेस और किम शर्मा जल्द ही शादी कर सकते हैं।
 
 
खबरों के अनुसार किम शर्मा और लिएंडर पेस को उनके पेरेंट्स से इस नए रिश्ते के लिए आशीर्वाद मिल गया है। किम के बांद्रा वाले घर पर दोनों के पैरेंट्स ने ये तय कि कि जल्द ही दोनों के रिश्ते को नया नाम दिया जाए। इसके बाद दोनों ने फैसला किया है कि वो कोर्ट मैरिज करेंगे। 
 
किम शर्मा की ये दूसरी और लिएंडर पेस की तीसरी शादी होगी। किम शर्मा ने 2010 में बिजनेसमैन अली पुनजानी से शादी की थी और 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं, लिएंडर पेस की पहली शादी एक्ट्रेस महिमा चौधरी से हुई थी। इसके बाद वह संजय दत्त की एक्स वाइफ रिया पिल्लई के साथ लिव इन में रहे, कुछ समय बाद दोनों ने शादी की। साल 2014 में रिया से लिएंडर का तलाक हो गया। 
 
ये भी पढ़ें
थार फिल्म समीक्षा: वेस्टर्न स्टाइल में बनी देसी फिल्म