1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kichcha Sudeeps Vikrant Rona will release on July 28

किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' इस दिन होगी रिलीज, फिल्म का धमाकेदार टीजर आया सामने

kicha sudeep
साउथ स्टार किच्चा सुदीप की 3डी फैंटेसी एक्शन एडवेंचर फिल्म 'विक्रांत रोणा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म के धमाकेदार टीजर के साथ रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं।

 
फिल्म विक्रांत रोणा देश भर में 28 जुलाई को हिन्दी, तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज होगी। इस धमाकेदार टीजर की शुरूआत में बच्चे किसी किताब को ढूंढते नजर आ रहे हैं। वहीं टीजर में किच्चा सुदीप की झलक भी दिखाई दे रही है।
 
'विक्रांत रोणा' में किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस के अलावा निरुप भंडारी, नीता अशोक भी नजर आशएंगे। इस फिल्म को अनूप भंडारी ने निर्देशित किया है। वहीं जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत इसे निर्मित किया है।
 
अगला लेख
Happy Birthday : जब नशे में बिन बुलाए शाहरुख खान के घर पहुंच गए थे कपिल शर्मा