1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. khatron ke khiladi 15 orry bus video funny moment viral
Last Updated : गुरुवार, 21 मई 2026 (17:13 IST)

खतरों के खिलाड़ी में ओरी का अकेलापन: बोले- कोई मुझसे बात नहीं करना चाहता

Khatron Ke Khiladi 15
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट से एक मज़ेदार और दिलचस्प पल अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिससे फैंस को शो में उनके सफर की एक और शानदार झलक देखने को मिली है।
 
वीडियो में ओरी कंटेस्टेंट्स की बस में अकेले सफर करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफर के दौरान खुद का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए अपने खास अंदाज़ में लिखा, “बस में मैं अकेले बैठा हूँ, क्योंकि कोई मुझसे बात नहीं करना चाहता” और साथ में हैशटैग के साथ उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 15' भी लिखा है।
 
ओरी की यह हल्की-फुल्की और मज़ाकिया पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते ही तेजी से चर्चा में आ गई है। फैंस ने भी उनके इस मज़ेदार अंदाज़ पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि अपनी बेबाक पर्सनैलिटी और सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले ओरी, शो की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही लगातार सेट से छोटी-छोटी अपडेट्स शेयर कर रहे हैं।
 
'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीज़न पहले ही अपने कंटेस्टेंट लाइनअप और बिहाइंड-द-सीन झलकियों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में ओरी की यह नई पोस्ट, शो को लेकर फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा रही है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें