1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Katrina Kaif, Vicky Kaushal, marriage, rumors

विक्की कौशल से शादी करने की बात को लेकर कैटरीना कैफ ने क्या कहा

कैटरीना कैफ
बॉलीवुड के गलियारों में ये खबर तेजी से फैली कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसम्बर में शादी करने जा रहे हैं और तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सब्यासाची को कैटरीना का लहंगा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है और शादी कहां होगी इसके लिए दिमाग दौड़ाया जा रहा है। गौरतलब है कि कैटरीना और विक्की के रोमांस की खबरें लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। 
 
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि कैटरीना और विक्की की रोका सेरेमनी हो गई है। सगाई की खबर को छुपा कर रखा गया है, लेकिन क्यों, यह अभी तक पता नहीं चला है। 
 
कैटरीना से जब 'बॉलीवुड लाइफ' ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ये अफवाहें सच नहीं हैं और वे शादी नहीं करने जा रही हैं। कैटरीना ने कहा कि इस सवाल का सामना मैं पिछले 15 वर्षों से कर रही हूं। 
 
कैटरीना का नाम इससे पहले सलमान खान और रणबीर कपूर से जुड़ चुका है और अब विक्की को लेकर उनका रिश्ता सुर्खियों में है। इस तरह से कैटरीना ने उन तमाम अफवाहों पर रोक लगा दी जो कल से सिर उठाए घूम रही थी। कैटरीना इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 
अगला लेख
आर्यन खान ड्रग केस के कारण शाहरुख खान की बदल सकती है हीरोइन