गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kashmera shah enter bigg boss 14 house to support favourite contestant
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (16:24 IST)

Bigg Boss 14 : घर में होगी कश्मीरा शाह की एंट्री, कंटेस्टेंट्स के साथ बिताएंगी वक्त

Bigg Boss 14 : घर में होगी कश्मीरा शाह की एंट्री, कंटेस्टेंट्स के साथ बिताएंगी वक्त - kashmera shah enter bigg boss 14 house to support favourite contestant
'बिग बॉस 14' के घर में इन दिनों हंगामा मचा हुआ है। घर में इस समय हर एक कंटेस्टेंट के लिए रिश्तों के मायने बदलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इसी बीच 'बिग बॉस 14' के घर में पहले सीजनकी कंटेस्टेंट रहीं कश्मीरा शाह की एंट्री होने वाली है।

 
कश्मीरा शाह इस शो में बाकी सेलेब्स के साथ एंट्री लेंगी। दरअसल अपकमिंग एपिसोड में हर एक कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए कोई ना कोई घर के अंदर आने वाला है। कश्मीरा शाह पिछले सीजन में भी अपनी ननद आरती सिंह को सपोर्ट करने के लिए घर में आई थीं।
 
खबरों के अनुसार कश्मीरा शाह से जुड़े हुए सूत्र ने बताया, कश्मीरा घर में जाने के लिए और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वो हर एक टास्क में हिस्सा लेंगी, जैसा कि वो पिछले सीजन्स में भी कर चुकी हैं। कश्मीरा शाह इस शो में अगले हफ्ते से नजर आएंगी।
 
अब तक उस कंटेस्टेंट का नाम सामने नहीं आया है जिसे कश्मीरा सपोर्ट करने वाली हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह राहुल वैद्य को सपोर्ट करेंगी। क्योकि कश्मीरा सोशल मीडिया पर अक्सर राहुल का समर्थन करते हुए दिखती हैं। 
 
ये भी पढ़ें
इस वजह से अवॉर्ड शोज में शामिल होते हैं शाहरुख खान