1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kartik aaryan to romance jennifer winget in aashiqui 3 makers issue statement

क्या 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन संग रोमांस करेंगी जेनिफर विंगेट? | kartik aaryan to romance jennifer winget in aashiqui 3 makers issue statement

Aashiqui 3
'भूल भुलैया 2' की जबरदस्त सफलता के बाद कार्तिक आर्यन के पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी एक और फिल्म 'आशिकी 3' का ऐलान किया है। कार्तिक आर्यन के साथ इस फिल्म में कौन अभिनेत्री लीड रोल में नजर आने वाली है, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। 

 
इस फिल्म के लिए पहले श्रद्धा कपूर का नाम सामने आ रहा था, जो आशिकी 2 में भी लीड रोल में थीं। फैंस इस फिल्म में भी श्रद्धा कपूर को लीड एक्ट्रेस को तौर पर देखना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद से जेनिफर विंगेट के नाम की चर्चा चल रही है। 
 
कहा जा रहा था कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ जेनिफर विंगेट रोमांस करती नजर आएंगी। जिसके बाद टी-सीरीज के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उनके बयान के बाद से अफवाहों और अटकलों पर विराम लग गया है। 
 
खबरों के अनुसार प्रवक्ता ने कहा कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका में किसी भी हिरोइन को लेकर चल रही अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है। फिल्म के लिए अभिनेत्री की तलाश अभी भी जारी है। अभी हम फिल्म के बहुत ही शुरुआती चरणों में हैं। हम फिल्म की अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं। जैसे ही हमारी तलाश पूरी होती है, हम फैंस के साथ इसे साझा जरूर करेंगे।
 
आशिकी 3 का निर्देशन अनुराग बसु करने जा रहे है। अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन पहली बार इस फिल्म में साथ काम करेंगे। साल 1990 में महेश भट्ट की 'आशिकी' में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने नजर आए थे। इसके बाद 2013 में मोहित सूरी ने 'आशिकी 3' का निर्देशन किया था, जिसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर दिखे थे। 
 
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वह कृति सेनन के साथ 'शहजादा' में दिखेंगे। इसके अलावा उनके पास 'सत्यप्रेम की कथा' और 'फ्रेडी' जैसी फिल्में भी है। 
 
अगला लेख
माय पोलिसमैन मूवी प्रिव्यू : इतिहास, स्वतंत्रता और क्षमा के बदलते ज्वार में जकड़े तीन लोगों की दास्तां