मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kartik Aaryan in Economy class during his flight to Jodhpur
Written By
Last Modified: मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (12:48 IST)

कार्तिक आर्यन को इकोनॉमी क्लास में पाकर खुशी के मारे उछल पड़े यात्री

Kartik Aaryan
कार्तिक आर्यन की लोकप्रियता फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ गई है। बच्चों से लेकर तो 60 पार वाले भी उन्हें पसंद करने लगे हैं। कार्तिक की इस सफलता का भरपूर मजा ले रहे हैं। 
 
पिछले दिनों कार्तिक प्लेन से जोधपुर गए और इकोनॉमी क्लास में उन्होंने यात्रा की। कार्तिक को अपने बीच पाकर यात्री खुशी से झूम उठे। 
 
उनके फोटो खींचने की होड़ मच गई। कुछ यात्रियों ने कार्तिक के परफॉर्म की भी सराहना की। यात्रियों की खुशी देखते ही बन रही थी। कार्तिक ने भी किसी को निराश नहीं किया और यात्रियों का अभिवादन और प्यार स्वीकार किया। 
ये भी पढ़ें
मोदी जी की बेटी का ट्रेलर रिलीज, बेटी का अपहरण कर पाकिस्तान ले गए और कश्मीर मांगने का प्लान