1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kareena kapoor no makeup photo goes viral

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा करीना कपूर का नो मेकअप लुक, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Kareena Kapoor
लॉकडाउन की वजह से आम से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने घरों में कैद है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों घर पर क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपनी कोई ना कई तस्वीर शेयर करती रहती हैं।

 
हाल ही में करीना कपूर ने अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करीना बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'आईशैडो मेनस्ट्रीम का पार्ट है।' 
 
तस्वीर में करीना कपूर धूप में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने चेहरे पर ना कोई मेकअप लगाया है और ना ही कोई फिल्टर के साथ तस्वीर शेयर की है। करीना का यह अंदाज के लोग दीवाना बना रहा है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 
 
बता दें कि करीना कपूर ने हाल ही में एक तस्वीर टो शेयर की थी जिसमें वो पुराने दिनों को याद कर रही थीं। कैप्शन में करीना ने लिखा- अच्छे पुराने दिन। कोई सोशल डिस्टेंसिंग नहीं सिर्फ प्यार। लेकिन अब दो गज की दूरी और घर पर रहो। 
 
अगला लेख
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली दमदार सीरीज है 'पाताल लोक', रहस्यों से इस दिन उठेगा पर्दा