1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kareena kapoor birthday wishes for soha ali khan post goes viral

kareena kapoor birthday wishes for soha ali khan post goes viral

Soha Ali Khan Birthday
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान 4 अक्टूबर को अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोहा क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और एक्ट्रेस शर्मिल टैगोर की छोटी बेटी हैं। सोहा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2004 में फिल्म 'दिल मांगे मोर' से की थी। 
 
सोहा के जन्मदिन के मौके पर उनके पति कुणाल खेमू से लेकर भाभी करीना कपूर तक ने उन्हें बधाई दी है। करीना कपूर ने अपनी ननद सोहा अली खान को बेहद क्यूट अंदाज में बर्थडे विश किया है। 
 
करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोहा की कई अनदेखी तस्वीरें हैं। इस वीडियो में सोहा अपनी बेटी इनाया, पति कुणाल खेमू, भाई सैफ अली खान और परिवार के अन्य लोगों के साथ नजर आ रही हैं। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, स्मार्ट, मज़ेदार, प्यार करने वाली, देखभाल करने वाली, कसरत करने वाली, ग्लूटेन मुक्त, चॉकलेट केक, जन्मदिन मुबारक सुंदर भाभी सोहा। आपकों ढेर सारा प्यार। 
 
सोहा अली खान के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2004 में फिल्म दिल मांगे मोर से अपना डेब्यू किया था। सोहा ने बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि अब वह फिल्मों में नजर नहीं आती हैं। सोहा की एक बेटी इयाना भी हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की नई सीरीज 'रीता सान्याल' इस दिन होगी रिलीज, अदा शर्मा निभाएंगी वकील का किरदार