शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kareena kapoor and karisma kapoor dance with karan johar in armaan jain reception party
Written By
Last Modified: बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (11:36 IST)

अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी में करण जौहर संग जमकर थिरकी करीना और करिश्मा कपूर, वीडियो वायरल

अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी में करण जौहर संग जमकर थिरकी करीना और करिश्मा कपूर, वीडियो वायरल - kareena kapoor and karisma kapoor dance with karan johar in armaan jain reception party
करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन 3 फरवरी को अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। बीते दिन मुंबई में शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए और उन्होंने जमकर मस्ती की।

 
अरमान जैन, कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए कपूर खानदान के सारे सदस्य अरमान और अनीसा के मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक हाज़िर थे। रिसेप्शन में कपूर बहनों का डांस परफॉर्मन्स ना हो तो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सोशल मीडिया पर करीना कपूर और करिश्मा कपूर का एक डांस वीडियो सामने आया है। 
 
दोनों के साथ करण जौहर भी डांस करते नजर आ रहे हैं। इन्होंने 'बोले चूड़ियां' गाने पर डांस परफॉर्म किया। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें करीना और करिश्मा के साथ-साथ करण जौहर का भी जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है।
 
वीडियो में जहां करीना कपूर सिल्वर लहंगे में दिखाई दे रही हैं तो वहीं करिश्मा कपूर भी व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनके अलावा करण जौहर भी शेरवानी में काफी जबरदस्त लग रहे हैं। 
 
ये भी पढ़ें
अब बनेगी जुड़वां 3, सलमान और वरुण में से कौन होगा हीरो?