1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan mehra accuses nisha rawal of infidelity

करण मेहरा ने लगाया गंभीर आरोप, बोले- 11 महीने से गैर मर्द के साथ रह रहीं निशा रावल | karan mehra accuses nisha rawal of infidelity

Karan Mehra
टीवी का पॉपुलर कपल करण मेहरा और निशा रावल बीते दिनों अलग हो चुके हैं। निशा ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगा थे। इसके बाद करण को जेल तक जाना पड़ा था। अब करण ने निशा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 
खबरों के अनुसार करण मेहरा ने निशा रावल पर धोखा देने का आरोप लगाया है। एक इंटरव्यू के दौरान करण मेहरा ने कहा, मैंने सबकुछ सुनने के बाद उन्हें घर में आने दिया। हमने नए सिरे से शुरुआत करने की कोशिश की। अब पता चला कि मेरे जाने के बाद घर में एक गैर मर्द 11 महीनों से रह रहा है। 
 
करण मेहरा ने कहा कि उस आदमी की शादी हो चुकी है और वह अपनी पत्नी, बच्चों को छोड़कर उसके घर में दाखिल हुआ। करण ने कहा कि अब सारी चीजें खुले में हैं और लोगों को दिखाई दे रही हैं। अब मैं अपनी लड़ाई लडूंगा।
 
करण मेहरा ने आगे कहा, मैं किसी भी हाल में उनकी बेवफाई साबित करके रहूंगा। उन्होंने मुझसे मेरा बेटा छीन लिया। मेरे 20 साल के करियर पर कीचड़ उछाला। अब मैं चुप नहीं रहूंगा। मैं अपना सब कुछ अब वापस लेकर रहूंगा। पिछले एक साल में मैं भयानक दर्द से गुजरा हूं, अब और नहीं।
 
बता दें कि निशा रावल ने कंगना रनौट के रियलिटी शो में खुलासा किया था कि करण मेहरा से शादी में रहने के दौरान वह किसी दूसरे शख्स को पसंद करने लगी थक्षं। इतना ही नहीं उन्होंने उस शख्स को किस तक कर दिया था। निशा ने उसे अपना अच्छा दोस्त बताया था।
अगला लेख
एक कुत्ता नाचने लगा : हंसी नहीं रुकेगी जोक पढ़ कर